गलवान घाटी की घटना पर वाली फिल्म का नया पोस्टर, रिलीज डेट पर सस्पेंस!
मुंबई। Salman Khan की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर नया अपडेट सामने आया। फिल्म का टाइटल बदल दिया गया। अब यह नए नाम के साथ रिलीज होगी। सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के नए टाइटल की जानकारी दी है। अब इस फिल्म का नाम ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है। इसी के साथ सलमान खान ने फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया है।
यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई गलवान वैली की घटना पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर सलमान के फैंस के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई है।

मातृभूमि नाम से गीत रिलीज
दरअसल, इसी साल 24 जनवरी को सलमान खान ने फिल्म का एक देशभक्ति गीत रिलीज किया था, जिसका नाम भी ‘मातृभूमि’ था। इस गीत को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। इसके बोल समीर अनजान ने लिखे हैं, जबकि संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। अब फिल्म को भी इसी गीत के नाम से नया टाइटल दिया गया है।
कब रिलीज होगी, इस पर असमंजस
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहले इसे 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज आगे बढ़ने की खबरें सामने आईं। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। सलमान खान ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें भी रिलीज की तारीख का जिक्र नहीं किया गया है।
यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।