---Advertisement---

31 मई को पीएम का भोपाल दौरा,कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन, महिलाओं के हाथों में रखी गयी पूरी कमान

pm modi visit in Bhopal
---Advertisement---

pm modi visit in Bhopal : 31 मई:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं. इस दिन देश भर में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई जाएगी. राजधानी के जंबूरी मैदान में होने जा रहे देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों महिलाएं शामिल होंगी। इस भव्य आयोजन में लगभग 5000 बसों के जरिए महिलाओं का आगमन प्रस्तावित है। आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने मार्ग, पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था जारी कर दी है।

pm modi visit in Bhopal: इन मार्गों से होगी बसों की आवाजाही और पार्किंग

  • इंदौर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर की ओर से आने वाली सभी बसें खजूरी रोड, बकानिया डिपो, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चोपड़ा कला, पटेल नगर बायपास होते हुए आनंद नगर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगी और पार्किंग स्थल में पार्क की जाएंगी।
  • नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल से आने वाली बसें 11 मील, मिसरोद रोड, आरआरएल तिराहा, एम्स, बरखेड़ा पठानी होकर सेंट जेवियर के पीछे पार्क होंगी।
  • जबलपुर, नरसिंहपुर से आने वाली बसें 11 मील, खजूरी कला जोड़ से एसओएस रोड होते हुए जंबूरी मैदान पहुंचेंगी।
  • भोपाल शहर से आने वाली बसें प्रभात चौराहा, आईटीआई तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप होते हुए एनसीसी ग्राउंड और भेल दशहरा मैदान में पार्क की जाएंगी।

  • राजगढ़ (ब्यावरा), गुना, अशोकनगर से आने वाली बसें मुबारकपुर जोड़, लांबाखेड़ा जोड़, चोपड़ा कला जोड़ होते हुए पटेल नगर बायपास, आनंद नगर से जंबूरी मैदान जाएंगी।
  • सागर, रायसेन, विदिशा से आने वाले वाहन पटेल नगर चौराहा, आनंद नगर होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
  • नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल से आने वाली बसें 11 मील, मिसरोद रोड, आरआरएल तिराहा, एम्स, बरखेड़ा पठानी होकर सेंट जेवियर के पीछे पार्क होंगी।
  • जबलपुर, नरसिंहपुर से आने वाली बसें 11 मील, खजूरी कला जोड़ से एसओएस रोड होते हुए जंबूरी मैदान पहुंचेंगी।
  • भोपाल शहर से आने वाली बसें प्रभात चौराहा, आईटीआई तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप होते हुए एनसीसी ग्राउंड और भेल दशहरा मैदान में पार्क की जाएंगी।

बसों और भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

  • नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी की ओर जाएंगी। इनका नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • सागर, छतरपुर, दमोह से आने वाली बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होकर आईएसबीटी जाएंगी।
  • इंदौर से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग करेंगी। लालघाटी की ओर प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
  • गुना, राजगढ़, ब्यावरा से आने वाली बसें मुबारकपुर, गांधी नगर, लालघाटी होकर हलालपुर पहुंचेंगी।
  • भारी वाहनों का प्रवेश भोपाल के सभी सीमावर्ती बॉर्डर—विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, आष्टा, ब्यावरा, बैरसिया से डायवर्ट किया जाएगा।

जंबूरी मैदान के पास आम वाहनों की रहेगी रोक

31 मई को जंबूरी मैदान के आसपास आम वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी. सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक आम वाहन मैदान के आसपास नहीं जा सकेंगे. कार्यक्रम वाले दिन शहर में भारी वाहनों पर रोक रहेगी. बोर्ड ऑफिस,गोविंदपुरा,अन्ना नगर सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहे, सेंट जेवियर स्कूल,अवधपुरी, पटेल नगर बायपास आनंद नगर, रत्नागिरी पेट्रोल, पिपलानी पेट्रोल पंप तक ट्रैफिक पर दबाव रहेगा. लिंक रोड नंबर-एक पर ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित होगा. यातायात को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं.

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment