MP विधानसभा में Adani के धिरौली कोल ब्लॉक पर हंगामा, Umang Singhar ने JPC जांच की मांग उठाई

MP विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन सदन में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित Adani Group के कोल ब्लॉक का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।

प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि धिरौली कोल ब्लॉक के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिससे कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। सिंघार ने सदन में कहा कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को न तो पूर्ण मुआवजा मिला है और न ही पुनर्वास की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है।

उन्होंने मुआवजा वितरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC गठित करने की मांग की। सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर Congress विधायकों ने विरोध स्वरूप वाकआउट कर दिया, जिसके बाद सदन में राजनीतिक गर्माहट और बढ़ गई।

यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Leave a Comment