प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में 05,39,81,065 के Voters नाम शामिल
भोपाल। MP में मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एसआईआर की फाइनल लिस्ट से जुड़ी सभी जानकारी साझा की। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में 5 करोड़ 39 लाख, 81 हजार 65 वोटर्स के नाम शामिल किए। वहीं फाइनल सूची तैयार होने के बाद मध्य प्रदेश में 34 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
मुख्य चुनाव आयोग ने सूची का प्रकाशन किया। आयोग ने इस दौरान प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों का अभिनंदन किया। सीईओ ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, मीडिया, सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले राज्य में कुल 5,74,06,143 मतदाता पंजीकृत थे।

34,25,078 मतदाताओं की संख्या घटी
प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 5,31,31,983 रह गई थी। इसके बाद अब अंतिम सूची में कुल 5,39,81,065 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। इस प्रकार प्रारूप सूची के बाद 8,49,082 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि (नेट एडिशन) दर्ज की गई। कुल मिलाकर 27 नवंबर से अब तक की कार्रवाई में 34,25,078 मतदाताओं की संख्या घटी है।
3 राज्यों में एसआईआर की फाइनल लिस्ट
देश के 12 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का दूसरा फेज अपने अंतिम चरण में है। शनिवार को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हुई। राजस्थान में 5.15 करोड़, छत्तीसगढ़ में 1.87 करोड़ और केरल में 2.69 करोड़ वोटर के नाम फाइनल वोटर लिस्ट में है। अब तक कुल 6 राज्यों-T की फाइनल लिस्ट आ चुकी है।
गोवा और अंडमान-निकोबार की लिस्ट भी आ सकती है। इससे पहले लक्षद्वीप, पुडुचेरी और गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी हुई थी। 23 फरवरी को तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की लिस्ट आएगी। उत्तर प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी तक नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए आवेदन लिए गए, जिनका निपटारा करने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की जा रही है।
यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।
#MPNewsLatest #MPNews #VoterList #MadhyaPradeshNews #MPUpdates