---Advertisement---

MP Board 2025: एमपी के विद्यार्थियों का जल्द होगा इंतज़ार खत्म, इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

Mp Board Result 2025
---Advertisement---

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, कॉपी चेकिंग का 90% कार्य पूरा हो चुका है। जैसे ही शेष मूल्यांकन कार्य पूरा होगा, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

इस वर्ष करीब 17 लाख विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एमपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी होने तक विद्यार्थियों को इंतज़ार करना होगा।

MP Board Pass Criteria: 33% अंक जरूरी

कक्षा 10वीं:

हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है।

यदि किसी छात्र को एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक नहीं मिलते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

कक्षा 12वीं:

सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों को भी न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

उदाहरण के लिए:

यदि थ्योरी पेपर 80 अंकों का है, तो पास होने के लिए 26 अंक जरूरी हैं।

  • यदि थ्योरी पेपर 70 अंकों का है, तो 23 अंक में पास माना जाएगा।
  • 20 अंकों के प्रोजेक्ट में कम से कम 7 अंक और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में कम से कम 10 अंक प्राप्त करना जरूरी है।

पिछले साल 24 अप्रैल को आया था रिजल्ट

2024 में एमपी बोर्ड का रिजल्ट 24 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसलिए इस वर्ष भी अनुमान लगाया जा सकता है कि परिणाम 24 अप्रैल के आसपास या अप्रैल के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।

MP Board 10वीं का 2024 का रिजल्ट आँकड़े:

  • परीक्षा देने वाले कुल विद्यार्थी: 8,21,545
  • पास हुए: 4,77,007
  • फेल हुए: 2,43,605
  • सप्लीमेंट्री मिले: 1,00,377
  • पास प्रतिशत: 58.10%

MP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

ऑफिशियल वेबसाइट से:

  • सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” का लिंक मिलेगा – उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment