जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। मोनालिसा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सनोज मिश्रा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है और आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में मोनालिसा और फरमान ने केरल के एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद मोनालिसा के परिवार की ओर से फरमान पर “लव जिहाद” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे विवाद और बढ़ गया है।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के बयान सामने आ चुके हैं, लेकिन किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।