अश्लील वीडियो वायरल किया छात्रा ने परिवार से जिस दोस्त की बर्थडे पार्टी का बोला, वही आरोपी निकला इंदौर।तीन दिन पहले दोस्त के साथ लापता हुई एमबीए की छात्रा का शव तीन दिन बाद उसी दोस्त के कमरे से निर्वस्त्र मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।
आरोपी छात्र उसके साथ पढता है। वारदात से पहले उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो कॉलेज के ग्रुप में वायरल कर दिया। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। छात्र के कमरे से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टीआई मनीष मिश्रा ताला तोड़कर अंदर घुसे तो पलंग पर छात्रा का शव मिला। प्रजापत नगर (द्वारकापुरी) निवासी 25 वर्षीय छात्रा ख़ुशी निजी कॉलेज में एमबीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही थी।

उसकी 10 फरवरी को पंढरीनाथ थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार जहां छात्रा का शव मिला वो मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया का है। हत्या कर शव को कंबल से ढंका पीयूष भी छात्रा के साथ एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसने छात्रा के शव को कंबलों से ढक दिया और बाहर ताला लगाकर फरार हो गया। कमरे से बदबू आने पर रहवासियों को शक हुआ।
उन्होंने मकान मालिक प्रशांत झांसीवाला (वकील) को खबर की थी। डीसीपी के मुताबिक छात्रा की घोंटकर हत्या की गई है। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। फोरेंसिक अफसरों ने बताया हत्या दूसरी जगह की है। शव को घसीट कर पलंग पर रखा गया था। जांघ पर हथियार और चेहरे पर चोट के निशान भी मिले। झांककर थाने लौट आए थे पुलिसकर्मी शव मिलने की सूचना पर छात्रा की छोटी बहन और पिता भी पहुंच गए। पिता ने बताया मैंने बेटी को 10 फरवरी को कलेक्ट्रेट के समीप छोड़ा था। उसने कहा था कि मुझे आधार कार्ड अपडेट करवाना है।
शाम को छोटी बेटी के मोबाइल पर कॉल आया और कहा मैं दोस्त पीयूष के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही हूं। छोटी बहन ने उससे कहा कि इस संबंध में पापा को बताना पड़ेगा। रात में पिता ने कॉल लगाया तो पीयूष ने कॉल अटेंड किया और कहा छात्रा मेरे साथ है। इसके बाद दोनों के फोन स्विच ऑफ कर लिए।

परिजन 11 फरवरी को रावजी बाजार थाने गए मगर पुलिसवालों ने घटना स्थल को लेकर डेढ़ घंटे रोका। बाद में पंढरीनाथ थाने का बता कर रवाना कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया पंढरीनाथ पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज की मगर छात्रा को तलाशने में रुचि नहीं दिखाई। दबाव बनाने पर दो पुलिसकर्मी पीयूष के रूम तक गए मगर ताला देख कर लौट आए। उन्होंने मकान मालिक से कहा कि पीयूष आए तो खबर कर दें। उसके रूम में दूसरा ताला भी लगा दें।
आरोपी छात्र पीयूष ने देर रात कॉलेज के वाट्सएप ग्रुप में दोनों का आपत्तिजनक वीडियो भेजा। वीडियो में खुद का चेहरा इमोजी से ढक दिया था। उसने छात्रा की छोटी बहन को भी मैसेज भेज कर कहा कि वह नहीं आ पाएगी। बताते हैं उसने छात्रा के मोबाइल पर भी अश्लील वीडियो स्टेटस पर लगाया था। कुछ परिचितों को भी वीडियो भेजा था। तब वह छात्रा की हत्या कर चुका था। पुलिस ने उसके फोन की लोकेशन निकाली तो अंकल गली, सरवटे बस स्टैंड और भागीरथपुरा की मिली। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। शुक्रवार को अंतिम लोकेशन मंदसौर की मिली है।