BJP के कद्दावर नेता की बेटी हुई काँग्रेस में शामिल!

भाजपा के पूर्व विधायक और कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया कांग्रेस में शामिल

भोपाल। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और इंदौर के पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया सत्तन ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कनु प्रिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरु हो गई। उन्होंने भोपाल में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

कांग्रेस में जीतू पटवारी ने स्वागत किया 

सत्यनारायण सत्तन की बेटी के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर भी दी है। कांग्रेस की आधिकारिक पोस्ट में लिखा है ‘प्रख्यात कवि एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता सत्यनारायण सत्तन की पुत्री कनु प्रिया ने आज मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कनु प्रिया का कांग्रेस परिवार में अभिनंदन किया।

MP News

विधानसभा क्रमांक-1 की दावेदारी के आसार

सत्यनारायण सत्तन मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे 1980 में इंदौर विधानसभा सीट-1 से विधायक रह चुके हैं। तब उन्होंने सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कृपाशंकर शुक्ला को हराया था। सत्तन मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इंदौर की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। सत्यनारायण सत्तन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि भी हैं। उनकी बेटी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से कांग्रेस की विधानसभा की दावेदार हो सकती हैं। संजय शुक्ला के भाजपा में जाने के बाद उनकी दावेदारी पुख्ता लगती है।

यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

#kanupriya #mpcongress #satnarayansattan #breakingnews #madhyapradeshpolitics #vistaarnews

Leave a Comment