Bigg Boss Marathi 6: Rakhi Sawant की ‘गुंडागर्दी’ पड़ी भारी! बाउंसर्स ने घसीटकर बाहर निकाला, पब्लिसिटी स्टंट या असली एक्शन!

​मुंबई। छोटे पर्दे का सबसे विवादित और हाई-वोल्टेज रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी 6 इस वक्त ज्वालामुखी बना हुआ है। शो में ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत की एंट्री ने जितना तहलका मचाया था, उनके एग्जिट प्रोमो ने उससे कहीं ज्यादा बवाल काट दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें राखी सावंत को बाउंसर्स जबरन घर से बाहर ले जाते दिख रहे हैं।

​बिग बॉस का फूटा गुस्सा ​बिग बॉस के घर में अनुशासन सबसे ऊपर होता है, लेकिन राखी सावंत ने शायद इसे हल्के में ले लिया। हालिया प्रोमो के मुताबिक, राखी पर घर का माहौल खराब करने और गंदगी फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

​बेड पर कचरा : वीडियो में दिखाया गया है कि राखी ने बेडरूम और लिविंग एरिया में कचरा फैलाकर अव्यवस्था पैदा की।

– ​नियमों की धज्जियां : घरवालों की शिकायतों के बाद खुद बिग बॉस ने राखी की क्लास लगाई।

​कन्फेशन रूम में हाई-वोल्टेज ड्रामा ​प्रोमो में देखा जा सकता है कि राखी को कन्फेशन रूम में बुलाया गया। वहां बिग बॉस ने सख्त लहजे में उनकी हरकतों पर नाराजगी जताई। कहा कि राखी, आपने घर की मर्यादा और स्वच्छता की सीमाओं को लांघा है। ​राखी वहां फूट-फूटकर रोती नजर आईं और माफी की गुहार लगाती रहीं, लेकिन बिग बॉस का फैसला पत्थर की लकीर साबित हुआ। अगले ही पल, दो हट्टे-कट्टे बाउंसर्स अंदर आते हैं और राखी को पकड़कर बाहर ले जाने लगते हैं। राखी चिल्लाती रहीं कि मुझे शो से मत निकालो’ लेकिन उनकी एक न सुनी गई।

हकीकत या टीआरपी का ‘गेम’ ​इस प्रोमो के आने के बाद दर्शकों के बीच दो गुट बन गए हैं। एक वर्ग का मानना है कि रितेश देशमुख की होस्टिंग में शो काफी सख्त रहा है, इसलिए राखी पर यह एक्शन जायज है। वहीं, अनुभवी दर्शकों का कहना है कि यह महज रेटिंग्स (TRP) बढ़ाने का एक तरीका है। अक्सर राखी को ऐसे ‘फेक एलिमिनेशन’ या टास्क का हिस्सा बनाया जाता है ताकि सोशल मीडिया पर चर्चा बनी रहे। ​

टीआरपी चुंबक असलियत जल्द सामने आएगी ​क्या रितेश देशमुख और मेकर्स वाकई राखी सावंत जैसे ‘टीआरपी चुंबक’ को इतनी जल्दी बाहर का रास्ता दिखा देंगे? या फिर यह राखी का कोई नया अवतार या सीक्रेट रूम का रास्ता है? इसका खुलासा बाद के एपिसोड में ही होगा।

यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

#bollywoodnews#shudhmanoranjan#bollywoodnews#shudhmanoranjan

Leave a Comment