लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के दो अफसरों को ₹90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा!

लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के दो अफसरों को ₹90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा!

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के दो अधिकारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्वालियर की एक फर्म की शिकायत पर की गई। पकड़े गए अधिकारियों में सहायक यंत्री बालकुमार जैन और उपयंत्री धीरेंद्र कुमार मीणा शामिल हैं।

4% और 2% की दर से रिश्वत मांगी
यह मामला सितंबर 2025 के एक अनुबंध से जुड़ा है। ‘ओम एंटरप्राइज’ ने राऊ से बामपुरा मार्ग पर करीब 20 लाख रुपये का कार्य पूरा किया था, लेकिन 17 लाख रुपये का भुगतान लंबित था। आरोप है कि भुगतान जारी करने के लिए अधिकारियों ने 4% (60 हजार) और 2% (30 हजार) कमीशन मांगा।

लोकायुक्त के जाल में ऐसे फंसे
शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। जैसे ही अधिकारियों ने ₹90 हजार की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर उन्हें पकड़ लिया। हाथ धुलवाने पर गुलाबी रंग निकलने से रिश्वतखोरी की पुष्टि हुई।

प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM