ATM से कैश निकालना अब महंगा, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम!

ATM से कैश निकालना अब महंगा, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम!

बदले चार्ज और लिमिट, फ्री ट्रांजैक्शन में, UPI निकासी भी गिनी जाएगी!

नई दिल्ली। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बड़े बदलाव लागू होंगे। बैंकों ने ट्रांजैक्शन चार्ज, फ्री लिमिट और डेली कैश विड्रॉल सीमा में संशोधन किया है। इसका सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।

नए नियमों के तहत अब एटीएम से निर्धारित मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा पार करने पर अधिक शुल्क देना होगा। निजी बैंक HDFC ने UPI के माध्यम से एटीएम से कैश निकालने को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया है। यानी अब चाहे आप कार्ड से पैसे निकालें या UPI ऐप से, दोनों एक ही गिनती में जुड़ेंगे। निर्धारित सीमा से अधिक निकासी पर प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपए और टैक्स देना होगा।

रोज केश निकालने की सीमा तय सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने डेबिट कार्ड से रोजाना कैश निकालने की सीमा में बदलाव किया है। अब ग्राहक अपने कार्ड के प्रकार के अनुसार प्रतिदिन 50,000 से 75,000 रुपए तक ही निकाल सकेंगे। पहले कुछ कार्ड्स पर यह सीमा 1 लाख रुपये तक थी, जिसे अब कम कर दिया गया है।

जरूरी नहीं होगा ATM कार्ड जियो पेमेंट्स बैंक ने डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देते हुए बिना कार्ड के कैश निकासी की नई व्यवस्था शुरू की है। इससे ग्राहकों को एटीएम कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। इन बदलावों के बाद ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी बैंकिंग आदतों में बदलाव करें और अनावश्यक ट्रांजैक्शन से बचें, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM