
जब एक रजाई-गद्दे की दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटें करीब 20 फीट तक आसमान छूने लगीं और पूरी दुकान चंद मिनटों में आग की चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि दमकल को मौके पर पहुंचने में काफी देर लग गई, जिसके चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर राहत पहुंचती तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कोई सफल नहीं हो सका। जब तक दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान पूरी तरह तबाह हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शॉर्ट सर्किट जैसी आशंका जताई जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
