मेयर का पद महिला कोटे में जाने से इस पद के लिए कई नए दावेदार तैयार हो गए
मुंबई। इस महानगर के मेयर का पद महिला के कोटे में जाने के बाद बीजेपी में कई दावेदार सामने आए। लॉटरी सिस्टम से हुए आरक्षण के बाद अब बीएमसी में महिला मेयर ही बनेंगी। पार्टी के अनुसार, अलका केरकर, तेजस्वी घोसाळकर और राजश्री शिरवडकर शीर्ष दावेदारों में हैं।
मेयर पद को लेकर राजनीति शुरू
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब मेयर पद को लेकर राजनीति शुरू हो गई। मेयर पद को लेकर बीते दिन लॉटरी सिस्टम निकाला गया। इसमें तय हुआ कि अगला मेयर कौन होगा। मुंबई मेयर का पद महिला कोटे में गया है। इसके बाद से ही कई नए दावेदार तैयार हो गए, जो अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुके हैं।
ये रहा बीएमसी चुनाव का गणित
बीएमसी चुनावों में बीजेपी को 89, शिवसेना को 29 और शिवसेना यूबीटी को 65 सीटें मिली हैं. इसके अलावा मनसे को 6 और एमआईएमआईएम को 8 सीटें मिली, जबकि कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट शरद पवार की एनसीपी और 3 सीटें अजित पवार को मिली हैं। 2 सीटें समाजवादी पार्टी को मिली हैं।
ये तीन नाम रेस में सबसे मजबूत
बीजेपी में भी कई ऐसे में नाम हैं जो मेयर बनने की कोशिशों में लगे हैं। अलका केरकर, तेजस्वी घोसाळकर और राजश्री शिरवडकर जैसे नाम सबसे आगे हैं। ये तीनों रेस में सबसे मजबूत मानी जा रही हैं। लेकिन, अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान और महायुति की रणनीति के बाद होगा। बीएमसी मेयर पद आरक्षण की लॉटरी निकलने के बाद अब बीएमसी मेयर की कुर्सी पर कोई महिला नगरसेविका ही बैठेगी ये तय हो गया।
मराठी महिला ही बनेगी मेयर
ये मेयर मराठी महिला नगरसेवक होगीं और इनमे कई पुराने चेहरे है जो दो या उससे अधिक बार चुनाव जीतकर बीएमसी सभागार में बैठने वाले हैं। वहीं कई चेहरे ऐसे है जो भले पहली बार सदन में चुनकर आए, लेकिन, उनकी पर्सनेलिटी और औरा उनके अनुभव से बड़ा है।
मेयर की दौड़ के संभावित नाम
तेजस्वी घोसाळकर बीएमसी मेयर रेस में सबसे आगे मानी जा रही हैं। साथ ही ये युवा चेहरा भी हैं। अलका केरकर महिला रिजर्व सीट से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही उन्होंने यूबीटी उम्मीदवार को चुनाव में शिकस्त दी। राजश्री शिरवडकर तीसरा नाम है, जो महिला रिजर्व सीट से जीती हैं। खास बात यह है कि यह अपने तेज तर्रार वक्ता होने के कारण ज्यादा जानी जाती हैं। रानी द्विवेदी नाम चर्चित पार्षदों में से एक हैं। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नागपुर से ताल्लुक रखती हैं। इसके साथ ही मराठी चेहरा भी हैं।
श्वेता कोरगांवकर भाजपा की युवा और सक्रिय महिला पार्षद हैं। यही वजह है कि इनका नाम मेयर पद के लिए माना जा रहा है। योगिता पाटिल महिला सीट से जीतीं हैं, इन्हें भी दावेदार माना जा रहा है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, अलका केरकर, तेजस्वी घोसाळकर और राजश्री शिरवडकर टॉप-3 रेस में हैं। अंतिम फैसला हाईकमान और महायुति रणनीति के आधार पर होगा।
मुंबई मेयर महिला आरक्षण, मुंबई मेयर रेस, बीएमसी मेयर चुनाव, महिला मेयर मुंबई, बीजेपी मेयर उम्मीदवार, तेजस्वी घोसाळकर, अलका केरकर, राजश्री शिरवडकर, महाराष्ट्र निकाय चुनाव, बीएमसी राजनीति
Mumbai Mayor Woman Reservation, Mumbai Mayor Race, BMC Mayor Election, Woman Mayor Mumbai, BJP Mayor Candidate, Tejasvi Ghosalkar, Alka Kerkar, Rajshree Shirwadkar, Maharashtra Civic Elections, BMC Politics