लाड़ली बहनों’ को गाय के लिए एक लाख देकर सरकार ‘गोपालन’ योजना से जोड़ेगी

लाड़ली बहनों’ को गाय के लिए एक लाख देकर सरकार ‘गोपालन’ योजना से जोड़ेगी

ladli-behna-gopalan-yojana

प्रदेश में दूध उत्पादन 20% बढ़ाने का लक्ष्य, बजट सत्र में घोषणा संभव

 भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को 'गोपालन' योजना से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत पशुपालन विभाग लाड़ली बहनों को दुधारू गाय के लिए अनुदान देगा। बजट सत्र में इसका ऐलान हो सकता है। प्रदेश में रोजाना 591 लाख किलोग्राम दूध का उत्पादन हो रहा है। इसे 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में लाड़ली बहनों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ा जाएगा। 

 विभाग योजना का खाका तैयार कर चुका है। इसमें हर लाभार्थी को एक दुधारू गाय अनुदान पर मिलेगी।एक लाख तक की सहायता, किस्तों में बाकी रकमयोजना में महिलाओं को गाय खरीदने के लिए करीब एक लाख रुपये की मदद मिलेगी। राज्य सरकार सामान्य और ओबीसी वर्ग को 25 प्रतिशत तथा एससी-एसटी वर्ग को 33 प्रतिशत अनुदान देगी। बाकी राशि महिलाएं बैंकों से लोन लेकर समान मासिक किस्तों में चुकाएंगी। सरकार इसकी गारंटी देगी।

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का मकसद
पशुपालन विभाग इस योजना पर शासन के निर्देश से काम कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को दूध बेचकर आय का जरिया देना है। इससे दुग्ध उत्पादन भी बढ़ेगा। विभाग के संचालक डॉ. पीएस पटेल ने कहा कि योजना पर काम चल रहा है। अंतिम फैसला शासन स्तर पर होगा। बजट में इसका ऐलान संभव है। सरकार महिलाओं को ट्रेनिंग और रोजगार से जोड़ने पर जोर दे रही है।

लाड़ली बहना योजना, गोपालन योजना, दुधारू गाय अनुदान, मध्यप्रदेश सरकार योजना, महिला सशक्तिकरण, दुग्ध उत्पादन वृद्धि, पशुपालन विभाग एमपी, ग्रामीण रोजगार योजना, बजट सत्र घोषणा, Ladli Behna Scheme

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM