World Liver Day 2025: स्वस्थ दिखने वाले कई लोग भी फैटी लिवर से ग्रस्त हैं। इसलिए लोगों को लिवर के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है।
क्या आप जानते हैं की आपका लिवर भी खामोशी से बीमार हो सकता हैं? और जब तक आपको पता चलता हैं तब तक काफी देर हो चुकी होती हैं। हाल ही में सामने आए चार शोधों ने इस बात की पुष्टि की है की लिवर रोग अब सिर्फ शराब पीने वालों तक ही सीमित नहीं हैं। जंक फूड, मोटापा और खराब जीवन शैली भी तेजी से इस बीमारी को बढ़ा रहें हैं।
World Liver Day का उद्देश्य
वर्ल्ड लिवर डे हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लिवर से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसकी शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अन्य लिवर संबंधी संस्थाओं ने मिलकर की थी। पहली बार इसे 2012 में मान्यता दी गई थी।
इस साल की थीम “Food is Medicine” है
इस दिन का महत्व इसलिए है क्योंकि लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। खराब जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस साल की थीम “Food is Medicine” है, जो संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व को दर्शाती है।
लिवर रोग से कैसे बचें
- संतुलित आहार: ताजा फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं। तली-भुनी चीजों और अधिक वसा वाले भोजन से परहेज करें।
- हाइड्रेशन: हर दिन पर्याप्त पानी पिएं। यह लिवर को विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
- शराब से बचाव: शराब का सेवन कम करें या पूरी तरह बंद करें, क्योंकि इससे लिवर पर दबाव बढ़ता है।
- वजन संतुलित रखें: स्वस्थ वजन बनाए रखने से फैटी लिवर बीमारी का खतरा कम होता है।
- व्यायाम: नियमित शारीरिक गतिविधि करें ताकि आपका लिवर और शरीर सक्रिय और स्वस्थ रहे।