मध्यप्रदेश के 50 लाख कर्मचारियों को अब हर महीने ₹234 ज्यादा मिलेंगे!

संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के मासिक वेतन में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से प्रभावी!

भोपाल। संगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने मासिक वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया। यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं, जिससे करीब 50 लाख श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह वृद्धि महंगाई सूचकांक को ध्यान में रखते हुए की गई है। खास बात यह है कि अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल सभी श्रेणियों में ₹234 प्रतिमाह की समान बढ़ोतरी की गई है।

बढ़ती महंगाई के बीच राहत
वेतन वृद्धि का यह कदम बढ़ती महंगाई के बीच श्रमिक वर्ग को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों के कर्मचारियों की आय में सुधार होगा।

आदेश तुरंत प्रभाव से लागू
श्रम आयुक्त तन्वी हुड्डा ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। नई दरें लागू होने के बाद प्रदेशभर में न्यूनतम मजदूरी में सीधा इजाफा देखा जाएगा। यह निर्णय श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पहले और अब मासिक वेतन
श्रेणी – पहले वेतन – अब वेतन

  • अकुशल – 12191 → 12425
  • अर्धकुशल – 13187 → 13421
  • कुशल – 14910 → 15144
  • उच्च कुशल – 16535 → 16769

Leave a Comment