मंत्री के बयान पर गरमाई सियासत, Umang Singhar के समर्थन में सड़क पर उतरी MP Congress Committee

मध्य प्रदेश विधानसभा में कल उस समय जबरदस्त हंगामा देखने को मिला जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कथित तौर पर “औकात में रहो” जैसी टिप्पणी कर दी इस बयान के बाद सदन का माहौल गर्म हो गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने आ गए।

कांग्रेस विधायकों ने इसे नेता प्रतिपक्ष का ही नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादा का अपमान बताया और सदन में जोरदार विरोध दर्ज कराया।

आज इसी बयान के विरोध में MP Congress Committee कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह केवल उमंग सिंघार का नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की जनता का अपमान है

कांग्रेस नेताओं ने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि बयान वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और  NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

#MPCongressCommittee #NewspointMP #MPVidhansabha #SupportUmangSinghar

Leave a Comment