परीक्षा देने गई 10वीं की नाबालिग छात्रा ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया!

तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई गई और छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया!

इंदौर। धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर-एक थाना क्षेत्र में 10वीं की परीक्षा के दौरान एक नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यह घटना शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित निजी स्कूल परीक्षा केंद्र पर हुई, जहां छात्रा गणित का पेपर दे रही थी। सूचना मिलने पर तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई गई और छात्रा को पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

परीक्षा देने गई 10वीं की नाबालिग छात्रा ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया

परीक्षा के बीच शौचालय गई और बच्चे को जन्म दिया

परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने फोन पर चर्चा में बताया कि 17 वर्षीय छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई थी। लगभग 15 मिनट तक वापस न लौटने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। सेक्टर-एक थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच अधिकारी उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि कान्हा बर्मन नामक युवक से उसकी दो साल से बातचीत थी और पिछले एक साल से उसके साथ शारीरिक संबंध भी थे, जिससे वह गर्भवती हुई।

परिजनों को जानकारी नहीं

बालिका के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी, बालिका बेटमा थाना क्षेत्र की निवासी है। सेक्टर-एक पुलिस ने बालिका के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Leave a Comment