Rajpal ने कहा ‘जिन लोगों ने मेरी मदद की, वे अब मुझे काम दें, काम की जरूरत ज्यादा!
नई दिल्ली। फ़िल्म एक्टर राजपाल यादव मंगलवार को जमानत पर दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें ₹9 करोड़ के चेक बाउंस केस में 30 दिनों की अंतरिम जमानत दी है। रिहाई के बाद, एक्टर ने इस मुश्किल वक्त में साथ देने वाले फैंस का धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से भी काम मांगा। राजपाल यादव के जेल जाने के बाद बॉलीवुड से सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद समेत, कई बड़े कलाकारों ने मदद की घोषणा की थी।

₹2.5 करोड़ चुकाने के बाद ही कोर्ट ने उन्हें रिहाई दी
अब राजपाल यादव ने रिहाई के बाद कहा है कि उन्हें ‘एक बार फिर अच्छे रोल देकर’ उनका साथ दें। 5 फरवरी को हाई कोर्ट की फटकार के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा था। सोमवार को कर्ज की बकाया राशि में से ₹2.5 करोड़ चुकाने के बाद अदालत ने उन्हें 18 मार्च 2026 तक की अंतरिम जमानत दी। एक्टर ने 19 फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की मांग की थी।
सबका साथ देने के लिए शुक्रिया
तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने एक टीवी चैनल से बातचीत की। उन्होंने सिनेमा में अपने अब तक सफर में मिले दर्शकों के प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आपके सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बच्चों से लेकर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों तक, मुझे इंडियन सिनेमा में अपने पूरे सफर में बहुत प्यार मिला है, और मैं इसके लिए सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं।
इंडस्ट्री से काम देने की गुहार
राजपाल ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में अच्छे रोल्स की जरूरत है। एक्टर ने इंडस्ट्री से काम की गुहार लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वे एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें। मैं काम करना चाहता हूं, इसके लिए पैसा उनकी मजीं से हो सकता है। जो भी फीस वो तय करेंगे, मैं काम करे लिए राज़ी हूं।
जिन्होंने मेरी बुराई की उनका भी शुक्रिया
राजपाल यादव ने सोशल मीडिया और इंडस्ट्री के अंदर से मिले जबरदस्त सपोर्ट के लिए भी सभी का शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि मैं हर एक आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया, और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराई की। उन्होंने आगे कहा कि वह उन लोगों के लिए भी उतने ही शुक्रगुजार हैं जो ऑनलाइन एक्टिव नहीं हैं।
क्या है कर्ज और चेक बाउंस का मामला
राजपाल यादव ने साल 2010 में बतौर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अपनी डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद वह कर्ज के यह पैसे नहीं चुका पाए। इसके लिए 2013 से ही एक लंबी कानूनी लड़ाई चल रही है। कर्जदारों के मुताबिक, राजपाल ने 12% के दर्ज से कर्ज लिया था, जो बढ़कर लगभग 11 करोड़ रुपये हो गई। इस बीच राजपाल यादव के कुल 7 चेक बाउंस हुए।
2018 में कोर्ट ने सुनाई थी जेल की सजा
साल 2018 में, राजपाल और उनकी पत्नी राधा को चेक बाउंस के मामलों में सेशंस कोर्ट ने दोषी ठहराया और छह महीने जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने जून 2024 में सेटलमेंट की बातचीत को आसान बनाने के लिए उनकी सजा को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन इसी महीने की शुरुआत में राजपाल ने किश्त जमा करने में देरी की। हाई कोर्ट ने सरेंडर की डेडलाइन बढ़ाने से मना कर दिया और उन्हें आखिरकार फटकारते हुए 5 फरवरी को सरेंडर करने के लिए कहा था।
यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।