‘एमपीएल’ ऑक्शन में आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी, 15 लाख में मालवा स्टॉलियंस ने खरीदा!

50 लाख के पर्स के साथ उतरी 10 टीमों ने अपनी रणनीति के अनुसार बोली लगाई!

इंदौर। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) के तीसरे सीजन का ऑक्शन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुआ। खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी और 244 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हुआ। इस आयोजन में 50 लाख रुपये के पर्स के साथ उतरी 10 टीमों ने अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों को खरीदा। ऑक्शन में सबसे ज्यादा सुर्खियां आशुतोष शर्मा ने बटोरीं, जिन्हें 15 लाख रुपए में खरीदा गया, जिससे वे इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
ग्रेड-ए खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार और अनिकेत वर्मा जैसे खिलाड़ियों पर भी जोरदार बोली लगी। इस बार एमपीएल का दायरा और बढ़ा है। इस बार टीमों की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 कर दी गई, जिससे युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिलेंगे। तीन नई पुरुष टीमें मालवा, निमाड़ और उज्जैन शामिल हुई हैं।

किस खिलाड़ी को किसने खरीदा

  • आशुतोष शर्मा- 15 लाख रुपये में मालवा स्टेलियंस ने खरीदा।
  • अक्षत रघुवंशी- 13.80 लाख में रीवा जगुआर ने खरीदा।
  • अनिकेत वर्मा- 13 लाख 20 हजार में भोपाल लेपर्ड ने खरीदा।
  • शिवांग कुमार- 13 लाख में बुंदेलखंड बुल्स ने खरीदा।
  • मंगेश यादव- 12 लाख में ग्वालियर चिताज ने खरीदा।
  • आवेश खान – 8.20 लाख में चंबल घड़ियाल ने खरीदा।
  • शिवम शुक्ला – 6.60 लाख में इंदौर पिंक पैंथर ने खरीदा।
  • माधव तिवारी – 10.60 लाख में उज्जैन फाल्कन ने खरीदा।
  • कुमार कार्तिकेय – 10.20 लाख में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने खरीदा।
  • सारांश जैन – 9.60 करोड़ में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने खरीदा।
  • कुलदीप सेन – 7 लख में बुंदेलखंड बुल्स ने खरीदा।

उम्र सीमा का नियम लागू
एमपीएल में 19 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति नहीं है। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नीति के अनुरूप है, जो घरेलू टूर्नामेंट में कम आयु वर्ग के लिए टी-20 मुकाबले नहीं कराती। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट जैसे लंबे प्रारूपों के प्रति गंभीर बनाना है।
महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए दो नई महिला टीमों का गठन भी किया गया है। एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने ऑक्शन का शुभारंभ करते हुए कहा कि एमपीएल अब प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बन चुका है।

Leave a Comment