सरकार भी आदिवासियों का पलायन रोक नहीं पा रही !

#MP के पश्चिमी इलाके के चार आदिवासी जिलों से #पलायन का संकट सरकार की सारी कोशिशों के बावजूद रुक नहीं रहा!
झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम और धार से आदिवासी मजदूरों का पलायन सबसे बड़ी समस्या है. जो रुक नहीं रही!

#आदिवासी_कल्याण_विभाग की #200 करोड़ की योजनाएं भी इस पलायन को रोक नहीं पा रही!
मजदूरी की तलाश में ये आदिवासी #गुजरात और #महाराष्ट्र के बड़े शहरों में चले जाते हैं। सरकार की योजनाएं भी रोक नहीं पा रहीं!

यह सिर्फ मजदूरों का नहीं, पूरे परिवार का पलायन होता है। इसमें बच्चों से लेकर महिलाएं भी शामिल होती हैं।
इस दौरान #स्कूल से बच्चे और एवं #स्वास्थ्य_केंद्रों से गर्भवती महिलाएं गायब हो जाती हैं।

बच्चों की शिक्षा जरूरी है और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाना है!
लेकिन, जब आदिवासी परिवारों के पास काम नहीं होगा, तो #रोजी_रोटी कैसे चलेगी!

Leave a Comment