
कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि मुकेश मल्होत्रा विधायक पद पर बने रहेंगे,इस निर्णय के बाद कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल है और इसे एक बड़ी कानूनी जीत के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सच की जीत हुई है और विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की हवा निकल गई है। वहीं, इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले समय में इसका असर स्थानीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।