कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आई रितु ने मराठा होते हुए गुजरातियों में लोकप्रियता पाई
मुंबई। रितु तावड़े बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की मेयर होंगी। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने उनके नाम का ऐलान किया। शिवसेना ने बीएमसी के डिप्टी मेयर पद के लिए संजय शंकर घाड़ी को उम्मीदवार बनाया गया। मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका का मेयर पहली बार बीजेपी से होगा. रितु तावड़े बीएमसी की अगली मेयर होंगी। रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कॉर्पोरेटर हैं।
रितु तावड़े 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीती थीं, जबकि 2017 में वह पहली बार घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से चुनी गईं। इसके बाद, वह 2025 के चुनाव में वार्ड नंबर 132 से जीतीं। रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन रह चुकी हैं, जहां उन्होंने शिक्षा से जुड़े कई अहम फैसलों में भूमिका निभाई है।
उपमहापौर का नाम शिवसेना से
शिवसेना ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के उपमहापौर पद के लिए संजय शंकर घाड़ी को उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिवसेना मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर शिवसेना-भाजपा महायुति के आधिकारिक प्रत्याशी के रूप में संजय शंकर घाड़ी के नाम की घोषणा की गई है। यह उपमहापौर पद सवा वर्ष की अवधि के लिए होगा।
बीएमसी की बीजेपी मेयर रितु तावड़े
रितु घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गई। फिलहाल, वे महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। क्षेत्र में वे काफी लोकप्रिय हैं, उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और नागरिक मुद्दों को कुशलता से सुलझाने के लिए जाना जाता है। खास बात यह है कि मराठा समुदाय से होने के बावजूद, उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। उन्होंने राजनीतिक इतिहास के बारे में बात करें तो 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।
मुंबई नगर निगम चुनाव के नतीजों में बीजेपी 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं शिवसेना के शिंदे गुट को 29 सीटें मिली, जिनके समर्थन से महायुति बहुमत के बेहद करीब पहुंच गई। इस राजनीतिक समीकरण के तहत यह तय माना जा रहा था कि महापौर पद बीजेपी को मिलेगा और उपमहापौर पद शिवसेना (शिंदे गुट) के हिस्से में ही जाएगा।